लूट के प्रकरण में फरार चल रहे 05 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने रजिस्ट्रार कार्यालय के पास से किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 27.05.2025- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार इनामी आरोपियों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 27.05.2025 को थाना इंदरगंज पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना विश्वविद्यालय के अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 392 भादवि, 11/13 एमपीडीव्हीपीके एक्ट के प्रकरण में फरार 05 हजार रूपये का इनामी आरोपी को रजिस्ट्रार कार्यालय के पास, कलेक्ट्रेट के पीछे देखा गया है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर* द्वारा *अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे)* एवं *अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर* को थाना इंदरगंज व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर फरार इनामी आरोपी को पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन* व *सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान* के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए *थाना प्रभारी इंदरगंज निरीक्षक दीप्ती तोमर* व *थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरीक्षक रविन्द्र जाटव* के द्वारा थाना इंदरगंज व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को कलेक्ट्रेट के पीछे, रजिस्ट्रार कार्यालय के पास मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को जिला ईटावा (उ.प्र.) का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध से थाना विश्वविद्यालय के लूट के प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने एक साथी के साथ मिलकर उक्त लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त काली पल्सर मोटर साइकिल विधिवत जप्त की गई। उक्त आरोपी को थाना विश्वविद्यालय के अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 392 भादवि, 11/13 एमपीडीव्हीपीके एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। *उक्त पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त प्रकरण में पुलिस एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।*
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 16.06.2024 को फरियादिया उपजीत मिश्रा उर्फ ऋचा मिश्रा गायत्री बिहार, थाटीपुर ग्वालियर ने थाना विश्वविद्यालय में रिपोर्ट लेख कराई थी दिनांक 16.06.2024 की सुबह वह गोविन्दपुरी से अपनी जुपिटर गाड़ी से अपने दोनांे बच्चियों को डांस क्लास पूरी होने के बाद लेकर अपने मायके सेवा नगर जा रही थी, जैसे ही वह पटेल नगर मंे गोकुल अपार्टमेंट के सामने पहुंची तभी पीछे से काले रंग की पल्सर मोटरसायकल से दो लडके आये और मोटरसायकल पर पीछे बैठे लडके ने झपट्टा मारकर मेरे गले से एक सोने की पैन्डल लगी चेन छीनकर भाग गये। फरियादिया की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ थाना विश्वविद्यालय में 210/2024 धारा 392 भादवि, 11/13 एमपीडीव्हीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
*जप्त मशरूकाः-* घटना में प्रयुक्त काली पल्सर मोटर साइकिल।
*सराहनीय भूमिकाः-* थाना प्रभारी इंदरगंज निरीक्षक दीप्ती तोमर, थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरीक्षक रविन्द्र जाटव, *थाना इंदरगंज टीमः-* सउनि0 सुरेन्द्र राजौरिया, प्र.आर0 हेमंत सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, दीपक मिश्रा, भुवनेश्वर जादौन, नीरज यादव, *थाना विश्वविद्यायल टीमः-* उनि0 विनोद प्रजापति, सउनि0 भूपेन्द्र, आरक्षक अभिषेक, राजकुमार, संग्राम की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव