थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा रात्रि में दबिश देकर 08 जुआरी गिरफ्तार – ताश की गड्डी एवं ₹1,17,800 नगद जप्त
दिनांक 30/05/2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर रात्रि 09:00 बजे एडवांस कॉलेज के पीछे, जुआ के फड पर दबिश दी गई, जहाँ 08 व्यक्ति ताश पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए।
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा, अति, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन में एवं SDOP दतिया प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा पुलिस टीम के साथ मौके से आरोपियों जुआ खेलते पकड़ा गया। उनकी तलाशी लेने पर एक ताश की गड्डी एवं ₹1,17,800/- नगद बरामद किए गए।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. महेश पुत्र धनीराम अहिरवार
2. सोनू पुत्र प्रताप अहिरवार
3. चन्दू रायकवार
4. जितेन्द्र साहू पुत्र गोविन्ददास साहू
5. रवि पुत्र राकेश अहिरवार
6. मोनू रजक पुत्र पप्पू रजक
7. दुष्यंत पुत्र मुरलीधर अहिरवार
8. दिनेश अहिरवार
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन, निरीक्षक सुनील बनोरिया एवं हमराह फाॅर्स की सराहनीय भूमिका रही
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव