महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
राजनैतिक संरक्षण व अधिकारियों की सांठगांठ से फलफूल रहा अवैध रेत का कारोबार
टीकमगढ़ जिले का जतारा क्षेत्र अवैध खनन का गढ़ बन गया है।
जतारा मुख्यालय से सटे बहारू ताल,मचोरा, में खुलेआम रेत का अवैध खनन चल रहा है।
खनन माफियाओं के आगे प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है
जतारा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक टेक्टर ट्रॉली अवैध रूप से खुलेआम रेत का परिवहन कर रहे है।
खनिज विभाग की टीम की सूचना अधिकारियों से पहले खनन माफियाओं को लग जाती है।
आखिर खनिज विभाग से ये जानकारी खनन माफियाओं तक कौन पहुंचा रहा है।
बहारू ताल में कार्यवाही के नाम पर खनिज विभाग की टीम उत्खनन क्षेत्र की माप कर ले गयी है,लेकिन अभी तक प्रकरण पर कोई ठोस कार्यवाही नही हुई है।
बहारू ताल में कई लोग अवैध रूप से खदान किराए पर लेकर खनन करवा रहे है,मचोरा क्षेत्र में भी खदान चलाई जा रही है। खदान से सैकड़ो ट्रॉली रेत अवैध रूप से निकाल कर बेची जा रही है।
सूत्रों की माने तो राजनैतिक संरक्षण व की सांठगांठ से अवैध रेत का कारोबार फलफूल रहा है
जमीन में कई फुट तक गहरे गड्ढे कर ,रेत निकाली जा रही है। जिससे
पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।