पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस कार्यकर्ता, हर सम्भव मदद का दिलाया भरोसा
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के मराची गांव में सोमवार की रात्रि में लगभग 12 बजे अमर नाथ यादव की गोली मारकर हत्या की जानकारी पर कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड पीएम हॉउस पहुंचकर शोक प्रकट किया और पीडीत परिवार से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत दी , दुख की इस घडी मे हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा की भाजपा सरकार मे आम आदमी सुरक्षित नहीं है, लगातार अपराधिक घटनाएं घट रही हैं। भाजपा सरकार अपराध को रोकने में पूरी तरह से विफल है जिला प्रशासन से मांग है कि तत्काल इस घटना का पर्दाफास किया जाए और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान और महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष उषा चौबे ने कहा की बीजेपी सरकार मे जंगलराज कायम है,इस घटना से आम जनता मे भय का महौल है l
पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की सुशासन का दंभ भरने वाली सरकार मे लगातार हत्या की घटनाओ से सरकार का पोल खुल गया है
इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा, पूर्व महासचिव दयाशंकर पांडे जी, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रोहिल मिश्रा जी मौजूद रहे ।