राजस्थान के करौली जिले के गांव रामपुर धावाई में दलित अधिकार सामाजिक केंद्र की जागरूकता रैली रखी गई।
राजस्थान के जिला करौली में दलित अधिकार केन्द्र, के तत्वाधान में गांव रामपुर धावाई में सामाजिक, आर्थिक उत्थान के विकास की योजनाओं पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया बैठक में केन्द्र के जिला समन्वयक मीठालाल जाटव ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित सामाजिक आर्थिक उत्थान व विकास की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जानकारी के में महिलायें व वंचित लोग योजनाओं का लाभ नही ले पा रहे है जिसके कारण उनका अर्थिक व सानाजिक विकास नही हो पा रहा है सरकार ने दलित व वंचित व्यक्तियों के आर्थिक उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाये संचालित कर रखी है जिनमें श्रम विभाग की कौशल विकास योजना, हिताधिकारी की मृत्यु पर सहायता राशि, निर्माण श्रमिक जीवन भविष्य सुरक्षा, शुभ शक्त, शिक्षा व कौशल विकास, सिलिकोसिस पीड़ितों हेत् सहायता योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, छात्रावासा योजना, अनुप्रति योजना, एकल नारी पैंशन योजना, विधवा पुनर्विवाह उपहार, सहयोग एवं उपहार योजना, अंबेडकर पुरस्कार योजना इत्यादि की जानकारी प्रदान की तथा सभी योजनाओं का पात्र व्यक्ति ऑनलाईन आवेदन कर लाभ ले सकता है । राजस्थान राज्य में केन्द्र के काफी प्रयासों के बाद एससी एसटी डेवलपमेंट फंड एक्ट 2022 कानून बना है जिसमें हमें जागरुक होकर फंड का सदूपयोग करवाना होगा। वीरेन्द्र कुमार जाटव एडवोकेट एवं सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि मानव का शिक्षा रो ही उन्नति कर राकता है और शिक्ष के बिना मानव का विकारा अधूरा है इरालिए हमें शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है तब जाकर मानव व देश का विकास सम्भव है तथा शिक्षा से ही व्यक्त अपने अधिकारों को जान सकता है महिलाओं का शिक्षा व जागरूकता के अभाव में शोषण, हिंसा व अत्याचारों का शिकार होना पड़ता है । तथा रित् जाटव सह समन्वयक दलित अधिकार केन्द्र करौली ने बताया कि पालनहार, योजना, अनुजा निगम की स्वरोजगार हेतु ऋण योजना, गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना, राज्यश्री योजना, नरेगा एक्ट, गार्गी पुरस्कार व मुख्यरमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति इत्यादि योजनओं की जानकारी दी सामाजिक कार्यकता दिनेश कुमार बैरवा, रामचरण नेता सहित कई प्रतिभागियों ने योजनाओं के लाभ लेने में आरही परेशानियों के बारे में अवगत करवाया बैिठक में 50-60 महिला पुरूषों ने भाग लिया।
*जिला रिपोर्टर नरेश जाटव केला देवी करौली राजस्थान।*