सहारनपुर
जीआईएस आपत्तियों का निस्तारण तेजी से करें, नगरायुक्त ने किया हाउस टैक्स का आकस्मिक निरीक्षण
नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज हाउस टैक्स विभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जीआईएस सर्वे नोटिसों पर आयी आपत्तियों और उनके निस्तारण के सम्बंध में जानकारी ली तथा आपत्तियां दर्ज कराने आये लोगों से भी बात की।
नगरायुक्त शिपू गिरी, अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव के साथ आकस्मिक निरीक्षण के लिए हाउस टैक्स पहुंचे और वहां कर निर्धारण अधिकारी श्रुति महेश्वरी व कर अधीक्षक सुधीर शर्मा से जीआईएस सर्वे नोटिसों पर आ रही आपत्तियों के सम्बंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सभी वार्डो के राजस्व निरीक्षकों व लिपिकों के पास आपत्तियां प्राप्त हो रही हैं। वरिष्ठ लिपिक रामकुमार ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों को विवरण के साथ रजिस्टर में चढ़ाया जा रहा है। नगरायुक्त ने वरिष्ठ लिपिक के पटल पर जाकर रजिस्टर की भी जांच की।
नगरायुक्त ने अधिकारियों से जीआईएस सर्वे नोटिसों पर आने वाली आपत्तियों के निस्तारण के सम्बंध में जानकारी ली। कर अधीक्षक ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण शुरु कर दिया गया है। नगरायुक्त ने आपत्ति निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने पुनः दोहराया कि जीआईएस सर्वे नोटिसों की आपत्ति का निस्तारण किये बिना किसी करदाता से टैक्स नहीं वसूला जायेगा।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़