बीकानेर/ के छतरगढ़ कस्बे मे देर रात अज्ञात चोरो ने सदर बाजार ज्वैलर्स की दूकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने तिजोरी तोड़ने की काफी मस्कत की। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया जिससे पता चलता है कि अज्ञात चोर बोलेरो कैम्पर गाड़ी मे सवार होकर आए थे। अलमारी काटने के लिए कट्टर मशीन भी साथ लाए थे। फुटेज के आधार से पता चलता है कि चोरों ने दूकान का ताला तोड़कर अन्दर घुसकर सटर बंद कर लिया एक साथी मौके से गाड़ी को दूर ले गया ताकि कोई आ भी जाए तो सक ना हो। ज्वैलर्स दूकान संचालक की किस्मत अच्छी थी कि चोर अलमारी तोड़ नही सके। बीकानेर जिले में हाल ही दिनो मे नोखा मंडी मे भी चोरो ने दो बंद घरो को निशाना बनाया ओर नगदी ज्वैलरी ले गये।वही छतरगढ़ कस्बे मे पुलिस गस्त नही होती हैं।कस्बे में आऐ दिन बारह के नम्बरी चोपहिया, टू-व्हीलर पर अज्ञात लोग घुमते देखे जा रहे हैं। छतरगढ़ कस्बे मे गत दिनों पूर्व रोजड़ी से छतरगढ़ बस मे आ रहे किसान की जैब से मात्र 15 किमी यात्रा मे अज्ञात दो महिलाओं ने पच्चीस हजार रुपए निकाल लिए किसान ने छतरगढ़ थाने मे मुकदमा दर्ज करवाया था।जिसका आज तक कोई पता नही लगा। ज्वैलर्स दूकान के संचालक हरिकिशन सोनी ने छतरगढ़ थाने मे मामला दर्ज कराया है। हैड कांस्टेबल रामचरण मीणा ने मौका देखा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों का पता लगाया जा रहा है।
इंडियन टीवी बीकानेर ब्यूरो चीफ विजेश पारीक रिपोर्टर