आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बालक घायल, सीएचसी में इलाज जारी
दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र के गडदरवा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार 11 पुत्र शिव बरन पटेल निवासी गडदरवा शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था,इस बीच तेज गरज और चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।
घटना के बाद पिता शिव बरन ने तत्काल अपने निजी साधन से बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम बालक की स्थिति पर नजर रखे हुए है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह