दमोह.दिल्ली के नागल गांव में हुई 9 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार कर की गई हत्या के मामले में स्थानीय अंबेडकर चौराहा पर डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन धारण कर मृतक मासूम बच्ची के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मुख रूप से आल इंडिया दलित एक्शन कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र रोहित, विक्की रोहित, राजेंद्र राज, प्रमोद बाल्मिकी, भागवत बंसबर्ती, तरुण जाट, शशिकांत भारती, धीरेंद्र अहिरवार, गणेश जाटव, धर्मेंद्र अहिरवार, संजय रोहितास, प्रदीप जाटव, नरेन्द्र अहिरवार, प्रदीप पाल, एवं अन्य लोगो की उपस्थिति रही.
*रिपोर्टर-सुनील पटेल ब्यूरो, चीफ लखन ठाकुर, जिला दमोह मध्य प्रदेश*