सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री सहित वाराणसी के जिला एवं शहर अध्यक्षों पर दर्ज हुए मुकदमों के विरोध में सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अजय राय सहित वरिष्ठ नेताओं पर झूठे और आधारहीन आरोप लगाकर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़