उरई(जालौन):
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से भड़के सपा कार्यकर्ता:
चौराहे पर प्रदर्शन कर चुनाव आयोग का फूंका पुतला: वोट चोरी के विरोध में विपक्ष द्वारा दिल्ली में पैदल मार्च विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश यादव के गिरफ्तारी की खबर जैसे ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगी तो जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के निर्देशन पर कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहा पर पहुंचे और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर चुनाव आयोग का पुतला फूंक दिया। वहीं प्रदर्शन कर राष्ट्रीय अखिलेश यादव को रिहा करो, चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली के सामने गांधी चबूतरा पर बैठकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते रहे। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर नजर रखी।इस प्रदर्शन के दौरान दीपराज गुर्जर, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय,पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया,जमालुद्दीन,ज्ञानूनिरंजन,विवेक यादव,जीनू, कोरी,कृपाल सिंह गुर्जर,इमरान उल्ला, सादाब सभासद, जीतू यादव, बबलू अहिरवार, संजू कठैरिया,अमित सागर,वेद प्रकाश यादव, शबीउद्दीन कुसुम सक्सेना,रेखा परिहार,विमला वर्मा, सुरेंद्र राजपूत,राजू, चांदनी,सलमान सिद्दीकी, शैलेंद्र श्रीवास, मुकेश यादव सभासद, सुनील पाल, सहित, आशीष बुंदेला सभासद,मयंक कुशवाहा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश