जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना इंडिया टीवी न्यूज़
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत यादव एवं जिला प्रमुख छिल्लर रहे
(नगर पालिका कोटकासिम)
पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा पुराने थाने के पास विशाल जागरण झांकी दहीहंडी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव एवं जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर रहे!कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव भास्कर भारद्वाज और मुख्य अतिथि ने मंत्र उच्चारण और दीप प्रज्वलित कर किया! कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने की तो वही पावन सानिध्य गुरुदेव मान सिंह कौशिक का प्राप्त हुआ! कालू राजा एंड पार्टी किनसुक लाडला और विमल शर्मा द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई तो वहीं छोटूसुदामा एंड ग्रुप द्वारा राधा कृष्ण,शिव पार्वती,अघोरी, काली माता की अनेक एक से बढ़कर एक झांकी दिखाई गई जिसने श्रोताओं का मन मोह लिया!मंच संचालन व्याख्याता धर्मपाल सैनी द्वारा किया गया! पवन उर्फ गोली प्रजापत एवं पवन योगी द्वारा सुंदर दरबार सजाया गया!इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज द्वारा सभी अतिथियों का माला भगवा पटका और स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया और गुरुदेव भास्कर ने सभी के कल्याण के लिए धर्म संदेश दिया! अंत में दही हांडी कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें श्री कृष्ण भगवान के जयकारे के साथ हर तरफ आनंद फैल गया फिर आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया! कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ उपस्थिति रही!इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव,जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर,गुरुदेव मानसिंह कौशिक,पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी गुरुदेव भास्कर भारद्वाज,कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सरपंच पंडित वेद प्रकाश शर्मा,विशिष्ट अतिथि कोटकासिम नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, कोटकासिम थाना अधिकारी नंदलाल जांगिड़,भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल उर्फ सालू शर्मा,विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री मुकेश सैनी, राजेंद्र नागा, एमपीएस मुन्ना यादव, प्रधानाचार्य लाल सिंह मीणा, डॉ राजेश सैनी, बड़ी संख्या में लोगों की भारी भीड़ उपस्थित रही!
जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना इंडिया टीवी न्यूज़