घटना का संक्षिप्त विवरणः*- फरियादी दीपा यादव ने दिनांक 07.09.2024 को ट्रामा सेन्टर जेएएच ग्वालियर में उपचार के दौरान रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसकी घोंटा यादव, जोगा यादव, सत्ते यादव, लालू यादव से पुरानी रंजिश चली आ रही है। दिनांक 06.09.24 को वह अपने दोस्त मोनू गुर्जर के साथ स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल पर बैठकर सत्ते यादव के बुलाने पर ग्राम जिगसौली के बाहर रोड पर पहुंचा तब मुझे घोंटा यादव, जोगा यादव, सत्ते यादव, लालू यादव एक सफेद रंग की शिफ्ट कार लिये खड़े मिले। घोंटा यादव पिस्टल व लालू माउजर बन्दूक लिये थे जिन्होने मुझे शिफ्ट कार में बैठालकर अटलगेट के पास जिगसौली रोड पर लाये और इन लोगों ने मुझे कार से रोड पर उतारकर गालियां दी और घोंटा यादव ने पिस्टल निकाल कर मेरे बाये पैर की पिडली में तीन गोली जान से मारने की नियत से मारी फिर लालू यादव ने माउजर के बट से मेरी मारपीट की जिससे मेरे दोनों हाथों में चोटें आई, जोगा यादव व सत्ते यादव ने मेरी लाठियों से मारपीट की जिससे मेरे दोनों हाथ व बांये पैर की पिण्डली में चोटें लगकर खून बहने लगा फिर क्रेटा कार में चार अज्ञात लोग बैठकर आये उन चारों ने भी मेरी लाठियों व सरिये से मारपीट की जब में चिल्लाया तो मौके पर मेरा दोस्त मोनू गुर्जर था जिसने मुझे बचाया और मुझे 100 डायल गाड़ी में बैठाकर इलाज कराने ट्रामा सेन्टर जेएएच ग्वालियर में भर्ती कराया गया। घायल फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ 364/24 धारा 109(1) 296,115(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/यातायात/अपराध) कृष्ण लालचंदानी,भापुसे को थाना पुरानी छावनी पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरीक्षक डॉ0 संतोष यादव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 19.08.2025 को थाना पुरानी छावनी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार दो हजार का इनामी आरोपी लालू उर्फ सुरेश यादव बदनापुरा तरफ स्टोन पार्क के पास आने वाला है। सूचना पर पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर फरार इनामी आरोपी लालू उर्फ सुरेश पुत्र रामसिंह यादव उम्र 37 साल निवासी रामनगर थाना आतंरी जिला ग्वालियर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये इनामी आरोपी को थाना पुरानी छावनी पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर उससे घटना में प्रयुक्त लायसेन्सी बन्दूक तथा फरार साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरीक्षक डॉ0 संतोष यादव, उप निरी. संतराम राठौर, आर. भानू प्रताप परमार, आर. रूपेश शर्मा, आर. अनुवेन्द्र तोमर, आर. सूरज शर्मा, आर. अरविन्द यादव की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव