सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नाको गांव निवासी स्व. शिव शंकर चौबे की पुत्री महिमा चौबे (26) की उत्तराखंड में सहायक कुल सचिव पद पर नियुक्ति होने से जनपद का मान बढ़ा है। इसे लेकर परिवार के सदस्यों के साथ ही नात-रिश्तेदारों में हर्ष व्याप्त है। परिजनों ने बताया कि महिमा को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय देहरादून उत्तराखंड में सहायक कुल सचिव के पद पर नियुक्ति मिली है। महिमा के भाई नितेश चौबे ने बताया कि वो शुरू से ही शिक्षा के प्रति काफी जागरूक रहती थी। बीएचयू वाराणसी से इंग्लिश से पीजी करने के बाद वाराणसी में ही रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। उक्त विश्वविद्यालय द्वारा सहायक कुल सचिव पद के लिए बीते दिनों वैकेंसी निकली थी। इसके लिए महिमा ने आवेदन किया था। आठ अगस्त को नियुक्ति पत्र मिला। महिमा अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटी है। बड़े भाई कन्हैयालाल चौबे एलएनटी कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर वर्तमान समय में मुंबई में तैनात है।