पत्नी की आत्महत्या के मामले में पति गिरफ्तार भेजा जेल
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली । करीब 25 दिन पहले गांव कुरतरा में घरेलू कलेश के चलते विवाहिता के द्वारा फांसी पर झूलकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति सूरज पाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक विगत 30 जुलाई को गांव कुरतरा में सूरज पाल की पत्नी बेबी ने घरेलू कलेश के चलते फांसी पर झूलकर जान दे दी थी। थाना भोजीपुरा के गांव वीरपुर निवासी पिता मोरपाल गंगवार ने दहेज के लिए प्रताड़ित करके हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके तहत सोमवार को पुलिस ने आरोपी पति सूरज पाल को रहपुरा अंडरपास से गिरफ्तार करके जिला जज के कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया उसके और पत्नी बेबी के बीच कोई विवाद नहीं चल रहा था। हसी खुशी उसने मुझे सुबह को खाना बनाकर दिया था। खाना खाकर और साथ लेकर वह मजदूरी करने चला गया था।करीब 11 बजे उसकी मौत की सूचना उसे मिली। बताया उसकी साली का रिश्ता करने उसके सास ससुर जा रहे थे। सभी रिश्तेदारों को ले जा रहे थे। लेकिन बेबी को साथ ले जाने को मना कर रहे थे। इसी बात से वह खिन्न थी।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली