कैमोर में यंगस्टर गणेश उत्सव समिति के तत्वाधान में भव्य महाआरती का हुआ आयोजन, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
कैमोर। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी यंग स्टार गणेश उत्सव समिति द्वारा मुरलीधर मंदिर के समीप स्थापित भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमा के पंडाल में भव्य महाआरती का आयोजन विगत मंगलवार को किया गया।
आयोजन में नगर परिषद कैमोर की नवनिर्वाचित अध्यक्षा पलक नामित ग्रोवर विशेष रूप से शामिल हुईं। उनके साथ पार्षद ऋचा मनीष नावेत एवं शांति यादव भी उपस्थित रहीं। सभी ने श्रद्धा भाव के साथ महाआरती में भाग लेकर नगर की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी सुंदर साज-सज्जा एवं आकर्षक प्रतिमा की स्थापना कर नगरवासियों के लिए विशेष धार्मिक वातावरण निर्मित किया गया है।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।