पत्रकार राजेंद्र प्रसाद यादव
मुंबई। गत दिनों मुंबई महाराष्ट्र में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह 2025 में संगठन द्वारा अधिशासित “गुरु द्रोणाचार्य विद्यापीठ भारत” द्वारा साहित्य, लेखन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली द्विभाषी पत्रकार श्रीमती शशि दीप मुंबई को विद्या भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष एवं कुलपति डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट सहित ,फिल्म अभिनेता श्री अरबाज अली खान, फिल्म अभिनेता श्री गिरीश थापर,हास्य कलाकार श्री अहसान कुरैशी,पद्मश्री उदय देशपांडेय,फिल्म कलाकार श्री राजकुमार कनौजिया सहित अन्य अतिथियों की गौरवमयी उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किए गए।
गौर तलब हो कि “गुरु द्रोणाचार्य विद्यापीठ भारत”का गठन का मूल उद्देश्य देश भर के क्रांतिकारी पत्रकारों को पत्रकारिता,समाजसेवा,साहित्य,लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना और सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना है। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की स्थापना के बाद से ही एक ऐसे मंच की आवश्यकता महसूस हो रही थी जिसके माध्यम से समाज के हर वर्ग को चाहे वह पत्रकारिता के क्षेत्र में हो चाहे समाजसेवा, तथा चाहे वह साहित्य के क्षेत्र में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन कर रहा हो उसके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रोत्साहन देकर उसकी प्रतिभा को उजागर कर सके।
गुरु द्रोणाचार्य विद्यापीठ द्वारा पत्रकारिता,साहित्य, समाजसेवा तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अतिसर्वश्रेष्ठ सम्मान “विद्या वाचस्पति ” प्रदान किया जाता है।इसी प्रकार पत्रकारिता,साहित्य, समाजसेवा तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ सम्मान “विद्या भूषण ” विद्या,शिक्षा,साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ सम्मान:विद्या सारस्वत सम्मान तथा पत्रकारिता,साहित्य, समाजसेवा तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रेष्ठ सम्मान:विद्या भारती सम्मान दिया जायेगा।