थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सहारनपुर । थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त सुधीर पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम मंती थाना भवन, जिला शामली को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मु.अ.स. 222/25 धारा 75(2)/77 बीएनएस एवं धारा 64(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत था। आरोपी को पुलिस टीम ने चिलकाना अड्डे के पास से दबोच लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. सुबोध कुमार शर्मा, है.का. 241 कपिल कुमार, का. 1253 अनिरुद्ध खोखर शामिल रहे।
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, चोरी का सामान व ई-रिक्शा बरामद
सहारनपुर । थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर अंकित पुत्र नेकीराम निवासी ग्राम कपासा थाना नागल जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया सामान, एक पीतल का पतीला, इंजन की हत्थी, एक हथौड़ा, चार चाबी, एक पाना तथा एक ई-रिक्शा (UP-11 DT-1435) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें सहारनपुर के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि.नरेन्द्र सिंह, का. 1932 बिजेन्द्र सिंह, का. 1487 जयकुमार शामिल रहे।
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सेवाराम पुत्र तेलूराम निवासी ग्राम मवी खुर्द तथा दिलदार पुत्र शकील निवासी ग्राम शेखपुरा कदीम (दोनों थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर) के रूप में हुई है।
इनमें से एक अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम तो दूसरे के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, उ.नि. बलवीर सिंह, उ.नि. सचिन त्यागी, है.का. 526 सनोवर ताज, का. 1718 अंकित धामा, का. 2106 लोकेन्द्र कुमार शामिल रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़