सहारनपुर । प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा (PET)-2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केन्द्र व्यवस्थापकों से परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी व एसएसपी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा को पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर लगाए गए सुरक्षा प्रबंधों, सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश द्वारों पर की जा रही चेकिंग व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर मौजूद पुलिस बल को सतर्कता बरतने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़