जालोर संवादाता जबरसिह राज़ पुरोहित
थांवला की आज़ दिनांक 6/9/2025 को अनंत चतुर्दशी के दिवस पर सुबह-सुबह ही शानदार रूक रूक कर हो रही वर्षा भोले भाले किसानों की की अपील करते हुए राजस्थान जिला जालोर में जंवाई बांध पर जवाई नदी का एक हक़ तय तय नहीं कर ने प्रशासन सरकार अन्य राज़ नेताओं सभी गंगी बहरी सरकार है इसलिए किसानों को भारी मात्रा में लेकर नुक्सान होगा अगर समय पर पानी छोड़ दिया जाता तो आम जनता को सुरक्षा मिलती दोपहर 2 बजे खोले जाएंगे जवाई बांध के गेट
जिला कलक्टर ने बहाव क्षेत्र में निवासरत आमजन से पानी में नहीं उतरने एवं सुरक्षित रहने को लेकर की अपील जारी
जालोर 6 सितम्बर। जवाई बांध में निरंतर पानी की आवक को देखते हुए आज दिनांक 06.09.2025 को दोपहर 2 बजे जवाई बांध के गेट खोले जाने प्रस्तावित है। बांध को अधिकतम गेज 61.25 फिट है तथा अधिकतम भराव क्षमता 7327.50 मिलियन घन फीट है जिसके विरूद्ध आज 11 बजे बांध को गेज 59.55 फिट हो गया है।
जिला कलक्टर प्रदीप के. गावंडे ने जवाई नदी के डाउन स्ट्रीम में निवासरत ग्रामीणों तथा नदी किनारे स्थित कृषि कुओं पर निवासरत ग्रामीणों को नदी बहाव क्षेत्र से दूर रहने, किसी भी स्थिति में पानी में नहीं जाने-सुरक्षित रहने को लेकर अपील जारी की है।
जिला कलक्टर ने आगामी दिनों में मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने तथा जवाई नदी बहाव क्षेत्र के ग्रामों में नियुक्त पटवारी, ग्राम विकास अधिकारियों को अलर्ट रहने एवं संबंधित उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को प्रभावी निगरानी करने एवं आवश्यक सुरक्षा इंतजामों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिवस पर विशेष समस्त प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
दुखहर्ता-सुखकर्ता, प्रथम पूज्य श्री गणेश जी महाराज की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो। साथ ही यह पावन पर्व हमारे जीवन में सकारात्मकता, बंधुत्व और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश लेकर आए, यही मंगलकामना है। इंडियन टीवी जालोर संवादाता जबरसिह राज़ पुरोहित थांवला