✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
एक पेड़ माँ के नाम अभियान: नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित किये गये पर्यावरण संरक्षण हेतु विविध कार्यक्रम,युवाओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु किया गया जागरूक
कटनी – युवाओं को प्रकृति एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्य का बोध कराने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जन को जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ग्रामीण एवं नगरीय निकाय में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत कटनी ( नेहरु युवा केंद्र ) द्वारा जिले के ग्राम पंचायत खरखरी, गुलवारा, कैलवारा खुर्द, अमकुही, खिरहनी, पौसरा एवं नगरीय निकाय अंतर्गत शासकीय महाविद्यालायीन अनुसूचित जाति बालक छात्रावास खिरहनी, नेता जी सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास कनकने, पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास कटनी, शा.अनु.जा.कन्या छात्रावास राय कॉलोनी, शा.महाविद्यालयीन अनु.ज.जा. बालक छात्रावास प्रेम नगर कटनी में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के नेतृत्व में एवं सहयोगी युवा मंडल एवं महिला मंडल की सहायता से 1 जुलाई से 19 सितम्बर की समयावधि तक यह कार्यकम चलाया गया। अभियान के अंतर्गत पर्यवारण के प्रति जागरूकता पोस्टर एवं पंपलेट वितरण करते हुये युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही उत्साहित युवाओं द्वारा स्वयंसेवी भाव से अपनी मां के नाम पौधा रोपित किया गया।
इस अभियान को सफल बनाने में सुलेखा गुप्ता, सुमित यादव, अंजना शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, सीमा, राकेश शर्मा, शेख साबिर, डी.आर. बर्मन, साधना त्रिपाठी, एन.पी.जरहा, अमर रैदास, खुशबु चौधरी, सपना बर्मन, सुचिता चतुर्वेदी, राजेश चौधरी, राहुल बर्मन आदि का विशेष सहयोग रहा।