इंडियन टीवी न्यूज़
सुशील चौहान
सिवनी/ म.प्र. जन अभियान परिषद एवं म.प्र.राज्य आनंद संस्थान भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर शीतला पटले के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी अंजली शाह के मार्गदर्शन में शासकीय अधिकारियों -कर्मचारियों में आनंद अनुभूति और सकारात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से अल्पविराम कार्यक्रम का शुभारंभ आज बरघाट जनपद से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन एवं हमको मन की शक्ति देना प्रार्थना से हुआ।मास्टर ट्रेनर श्रीमती नीलम विश्वकर्मा ने आनंद की ओर जीवन का लेखा-जोखा तथा चिंता का दायरा–प्रभाव का दायरा विषयों पर सत्र लेकर प्रतिभागियों को आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित किया।
मास्टर ट्रेनर नैनवती बरकड़े एवं आनंदम सहयोगी नरेश मिश्रा माधवी शर्मा संजय शर्मा और भारत देशमुख ने अपने जीवन अनुभव साझा किए।जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला ने कहा कि हमारा आनंद हमारे भीतर ही है उसे जागृत करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में लगभग 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।आयोजन में जन अभियान परिषद की टीम—धनीराम ठाकुर हिमांशू चौहान शोभना ठाकरे का विशेष सहयोग रहा।