मंडल ब्यूरो चीफ,दिनेश श्रीवास्तव जनपद गोंडा,उत्तर प्रदेश
जनपद श्रावस्ती:-पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय पुलिस टीम द्वारा थाना इकौना पर पंजीकृत 0297/2025 धारा 85,115(2),351(3),108 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त रमेश शुक्ला पुत्र प्रहलाद शुक्ला निवासी शुक्लपुरवा दाखिला सौरूपुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 07.11.2025 को आवेदक श्री वेद प्रकाश मिश्रा पुत्र रामसुख नि0 मधनगरा थाना पयागपुर जिला बहराइच ने थाना इकौना पर प्रार्थना पत्र दिया कि आवेदक की बहन का विवाह रमेश शुक्ला पुत्र प्रहलाद शुक्ला नि0 सौरूपुर थाना इकौना जिला श्रावस्ती के साथ लगभग 12 वर्ष पूर्व होने व कुछ वर्ष पूर्व वादी की बहन के पति रमेश शुक्ला का नाजायज संबंध किसी अन्य महिला के साथ होने पर रमेश शुक्ला द्वारा वादी की बहन को प्रताड़ित करने तथा मारने पीटने व जान से मार की धमकी दी जाती थी तथा दिनांक 07.11.2025 को वादी की बहन को उसके पति रमेश शुक्ला द्वारा द्वारा नाजायज संबंध के चलते जान से मार देने के सम्बन्ध में दाखिल किया गया था। जिसके आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-297/2025 धारा 85,115(2),351(3),108 बीएनएस पंजीकृत हुआ था जिस के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रमेश शुक्ला को आज दि0- को 09.11.2025 को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।