ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भाई घायल
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी-शाही रोड पर अगरास मोड़ के आगे ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक उसका भाई गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने उसके शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात थाना शाही के गांव दुनका निवासी सबीना (30) अपने भाई साजिद के साथ बाइक के द्वारा गांव अगरास निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां से अपने घर दुनका लौट रहे थे। शाही रोड पर अगरास मोड़ से आगे नहर की पुलिया के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर पीछे बैठी सबीना का सिर पहिया की चपेट में आने से वह गंभीर घायल गई। बाइक चालक साजिद भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा दोनों को इलाके के एक मेडिकल कालेज में भेज दिया। जहां डाक्टर ने सबीना को मृत घोषित कर दिया। उनका भाई साजिद खतरे से बाहर है। अस्पताल के द्वारा भेजे गए मेमो के आधार पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया है।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली