दुद्धी सोनभद्र। अपना दल (एस) की मासिक बैठक सोमवार को तुलसी निकेतन धर्मशाला, दुद्धी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी निरंजन जायसवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी दुद्धी-403 एवं राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि राकेश यादव ने कहा कि अपना दल (एस) गरीब, दलित, शोषित, वंचित और किसानों के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि दल के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करने का कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में अधिक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की और कहा कि संगठन सड़क से लेकर संसद तक सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
बैठक में विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना समय की मांग है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाना होगा और योग्य कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि एक मजबूत संगठन ही आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अपना दल (एस) का परचम फहरा सकता है।
ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गौंड और पंचायत मंच जिलाध्यक्ष रामसुरेश कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में योगदान देना चाहिए, जिससे पात्र लाभार्थी अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री निरंजन जायसवाल ने कहा कि संगठन की असली ताकत किसी पद या पहचान में नहीं, बल्कि जमीन पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं में होती है। उन्होंने कहा, “जब कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूत होगा, तभी पंचायत से लेकर विधानसभा तक संगठन की आवाज़ दमदार होगी।” उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही सभी कमेटियों का गठन कर प्रत्येक कार्यकर्ता को उनकी भूमिका के अनुरूप जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बैठक का संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष अमरसिंह खरवार ने किया। अंत में उपस्थित अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट किया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य नन्द लाल भारती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जयचंद, रामेश सोनी (ज़ोन अध्यक्ष शक्तिनगर), राहुल पाल (ज़ोन अध्यक्ष), उत्तम केशरी, गुलाब जायसवाल, आनंद मौर्य, धीरेन्द्र प्रजापति, शुकुरुल्ला, अंसारी रामबरन बैसवार, सुधीर कुमार, इन्द्रावती देवी, संजू देवी, अब्बास अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह