दुद्धी सोनभद्र। सिविल बार एसोसिएशन एवं दुद्धी बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक 13 नवम्बर को दिन में 11 बजे राजेन्द्र प्रसाद सभागार में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह एडवोकेट ने बताया कि बैठक में अधिवक्ता कल्याण निधि से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषयों पर भी विचार-विमर्श संभव है।
अध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं से समय से उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि सभी प्रस्तावों पर सार्थक चर्चा की जा सके।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह