मंडल ब्यूरो चीफ,दिनेश श्रीवास्तव जनपद गोंडा, उत्तर प्रदेश
जनपद श्रावस्ती:- भारत का संविधान अंगीकृत किए जाने संविधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने पुलिस कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारियों को प्रस्तावना का पाठन कर शपथदिलाई।
साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना/चौकी/थाना कार्यालय,अग्निशमन केंद्र पर प्रभारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई।
इस दौरान पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम, प्रतिसार निरीक्षक, पेशकार पुलिस अधीक्षक सहित समस्त शाखा प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मचारीगण उपस्थित रहे।
भारत का संविधान प्रस्तावना
हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व- सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिये दृढ़ संकल्प लेते हैं।