ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर गोरखपुर के घाटों पर मुस्तैद रही येनडीआरएफ*

```

*कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर गोरखपुर के घाटों पर मुस्तैद रही येनडीआरएफ*

*गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)* कार्तिक पूर्णिमा स्नान गोरखपुर के विभिन्न घाटों पर संपन्न होता है, ऐसे में घाटों पर स्थिति अतिसंवेदनशील हो जाती है जिसके लिए प्रशासन के साथ मिलकर एनडीआरएफ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। क्षेत्रीय प्रत्युत्तर केंद्र गोरखपुर स्थित 11 एनडीआरएफ की टीम सदैव से ही विभिन्न प्रकार की आपदाओं ,धार्मिक स्थानों और मेलों में लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहती है ।कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान एवं मेले का आयोजन गोरखपुर में भी उत्साह पूर्ण तरीके से होता है। इस पर लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम गोरखपुर में राप्ती नदी के विभिन्न घाटों जैसे डोमिनगढ़, राजघाट, बालागढ़ व अन्य सभी मुख्य घाटों पर तैनात है| इस दौरान उपनिरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में एनडीआरएफ की एक टीम मोटर बोट, संचार व्यवस्था जैसे , हाई फ्रिकवेंसी सेट, प्रशिक्षित गोताखोर, पैरामेडिक्स, टेक्नीशियन अत्याधुनिक संसाधनों के साथ घाटों पर मुस्तैद रही, एनडीआरएफ के बचाव कर्मी घाटों पर मोटर बोट से नदी में लगातार गश्त कर श्रद्धालुओं पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए थे और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार थे। इस दौरान एनडीआरएफ के बचाव कर्मी समय-समय पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुरक्षा निर्देश भी दे रहे थे, इस अवसर पर उपनिरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं मेले के दौरान पिछले वर्ष की भॉति एनडीआरएफ की टीम गोरखपुर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात की गई है और मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अपना ध्यान रखते हुए इस पर्व को सावधानी पूर्वक मनाएं। उनके इस पर्व को सफल बनाने के लिए एनडीआरएफ उनकी सुरक्षा में उपस्थित है।

 

*रिपोर्ट-सतीश तिवारी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *