प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ, चंद्रगिरी में श्री पुष्पेन्द्र जी कुलश्रेष्ठ का प्रेरक उद्बोधन
प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ, चंद्रगिरी में श्री पुष्पेन्द्र जी कुलश्रेष्ठ का गरिमामय आगमन हुआ। श्री कुलश्रेष्ठ एक प्रख्यात भारतीय पत्रकार, राजनीतिक टिप्पणीकार एवं सार्वजनिक वक्ता हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा, धर्म तथा सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर अपने स्पष्ट एवं निर्भीक विचारों के लिए जाने जाते हैं।
इस अवसर पर श्री कुलश्रेष्ठ जी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि वे ज्ञान, तर्क और राष्ट्रप्रेम के संतुलन के साथ अपने विचारों को विकसित करें तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उनका उद्बोधन अत्यंत प्रेरणादायक एवं चिंतनशील रहा।
केशव साहू