दुद्धी सोनभद्र। महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुद्धी के परिसर में रविवार को अध्यापक, अधिवक्ता एवं व्यापारी वर्गों की संस्कृति ज्ञान परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
प्रधानाचार्य अनिल तिवारी के केंद्राध्यक्षीय निर्देशन में आयोजित इस परीक्षा में प्रवेशिका, माध्यमा, उत्तमा एवं प्रज्ञा वर्गों के अधिकांश परीक्षार्थियों ने भाग लिया। हर वर्ष की तरह इस बार भी पूर्व छात्र-छात्राएं, माताएं-बहनें तथा विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं की उपस्थिति रही।
परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण व सकुशल ढंग से पूरा किया गया ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह