राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी – जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखंड बहोरीबंद के तेवरी सेक्टर के ग्राम पंचायत तेवरी के तेवरी नदी पर शुक्रवार को श्रमदान द्वारा 50 बोरी का बंधान किया गया। बोरी बंधान का यह कार्यक्रम म.प्र. जन अभियान परिषद, कटनी द्वारा चयनित नवांकुर संस्था युवा जन सेवा समिति तेवरी के द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक ने इस बोरी बंधान कार्य की सहराना करते हुये इसके महत्व के बारे में बताया कि इससे आस-पास के भू-जल स्त्रोत में बढ़ोतरी तथा रवि फसलों में पानी देने के लिए जल की व्यवस्था होगी और जंगल में रहने वाले पशु-पक्षी तथा जानवरों के लिए यह जल संरक्षण वरदान साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी को जल संरक्षण के नारे के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही सभी के सहयोग से वन भोज कार्यक्रम भी रखा गया।
इस कार्यक्रम में युवा जन सेवा समिति तेवरी से सेक्टर प्रभारी रविन्द्र नाथ झारिया, समिति अध्यक्ष पूर्व सैनिक बसंत जायसवाल, समिति सचिव रामशरण जायसवाल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सलैया प्यासी के अध्यक्ष एवं परामर्शदाता विनोद सिंह, लिंगरी समिति से सुखदेव सोनी, रणधीर सिंह, द्विवेन्दु यादव, आशीष कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अनुज कुशवाहा आदि का सराहनीय सहयोग एवं उपस्थिति रही।