शहर के डिस्ट्रिक प्रेस क्लब द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद औसाफ गुड्डू को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सहारनपुर नगर निगम के मेयर डा अजय कुमार सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक भाजपा विधायक देवेंद्र नीम एनआरआई अजय गुप्ता पूर्व सांसद फजलुर रहमान जावेद जाफरी
समारोह के दौरान प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने शॉल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर मोहम्मद औसाफ गुड्डू को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज के कमजोर वर्गों की सेवा की है और सामाजिक एकता व भाईचारे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
अपने सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहम्मद औसाफ गुड्डू ने डिस्ट्रिक प्रेस क्लब का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी समाज सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जारी रखने की प्रेरणा देगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़