बरेली। माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या–4 बरेली के आदेश पर थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम ओंध निवासी रामदुलारे पुत्र नाथूलाल के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। न्यायालय द्वारा जारी अधिपत्र की तामील के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन संबंधित व्यक्ति अपने निवास स्थान पर नहीं पाया गया।
अधिकारियों द्वारा अधिपत्र पर यह टिप्पणी अंकित की गई कि रामदुलारे जानबूझकर न्यायालय की कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से फरार है। इसके पश्चात माननीय न्यायालय के निर्देश पर विधि अनुसार उद्घोषणा जारी की गई।
कुर्की नोटिस चस्पा ने की कार्यवाही क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रामसेवक तथा थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस की मौजूदगी में की गई। आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया तथा गांव के लोगों को सूचित किया गया कि यदि निर्धारित तिथि तक आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके घर में मौजूद चल एवं अचल संपत्ति की कुर्की कर ली जाएगी।
यह कार्रवाई बरेली क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रामसेवक तथा थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस के नेतृत्व में अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि रामदुलारे पुत्र नाथूलाल कहीं दिखाई दे, तो तत्काल थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को सूचना दें।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली