सहारनपुर। उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुपालन में आज जिला कारागार में कैदियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ कारागार अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जेल अधीक्षक के साथ जेल चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। शिविर के नोडल अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर 5 फरवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें सभी कैदियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, हेपेटाइटिस, एचआईवी, शुगर जांच के साथ आवश्यकता अनुसार बलगम एवं एक्स-रे जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन जेल में ही जांच करेगी। शिविर में जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, जेलर प्रशांत उपाध्याय, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड, टीबी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष कुमार, जेल चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण पुंडीर, डॉ. नासिर खान, वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम.पी. सिंह चावला, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अशोक पंवार, जेल फार्मासिस्ट दिनेश साजवान सहित शिविर टीम मौजूद रही।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़