संवाददाता- एल डी पालीवाल नैनीताल
इस अवसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजसेवी शामिल हुए। खंड संचालक ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि “विराट हिन्दू सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोने का अभियान है। इसका उद्देश्य समाज में आत्मगौरव, संस्कार, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। जब समाज संगठित और जागरूक रहेगा, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें तथा समाज सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने हिन्दू समाज को संगठित रखने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने, युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने, नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी विचारों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। साथ ही समाज में भाईचारे, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। ग्रामीणों ने सम्मेलन को प्रेरणादायक बताया।
इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आगामी 22फरवरी 2026 को भवाली में भी एक और विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह सम्मेलन सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर समाज के धर्मरक्षकों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोमवारी महाराज शीलनिधि त्रिपाठी जी विधायक श्रीमति Sarita Arya जी,प्रगति जैन जी, अधिवक्ता शिवांशु जोशी जी ब्राह्मण समाज प्रदेश महामंत्री श्री लोकेश पालिवाल जी की गरिमायी उपस्थिति रही, जिसने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।