राजेंद्र धाकड़ जिला ब्यूरो चीफ नर्मदापुरम
इटारसी/ 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के निकट अवंतीपोरा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF के 44 वीर जवानों की पुण्यतिथि पर आज इटारसी में श्रद्धा और सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जयस्तंभ चौक पर राजेश चौहान के नेतृत्व में नागरिकों ने मोमबत्तियाँ जलाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम में इटारसी नगर के प्रथम नागरिक पंकज चौरे, सभापति राकेश जादव, युवा पार्षद राहुल प्रधान, सभापति मंजीत कालोसिया, अनिल अहिरवार,प्रवीण पटेल, कुलदीप रघुवंशी, विक्की, पवन मेहरा, विनोद लॉन्गरे, शुभम् वालिया, शुभम् अहीरवार, दीपक पाल, कपिल अहिरवार, पवन चौहान, बिट्टू माहाला, प्रशांत श्रीवास, तरुण सरवन, योगेश कहार, शुभम् टिकरिया, मोहित पटैल, अजय राजपूत, वीरू बथरे, मोनू गलार सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने शहीद जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।