गुना के प्रॉपर्टी दलालों पर 10 लाख की ठगी के आरोप लगाए गए हम आपको बता दें कि जिला बैतूल की मुल्ताई तहसील निवासी देवेन्द्र कुमार जैन के साथ गुना के प्रॉपर्टी दलालों ने की 10 लाख की ठगी सिटी कोतवाली थाने में शिकायती आवेदन देकर मीडिया के सामने पीड़ित व्यक्ति का छलका दर्द गुना जिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुना के पहलवान सिंह कुशवाह, संजय दुबे और पंकज रावत प्रोपर्टी ब्रोकर्स ने जमीन का सौदा कर दस लाख रूपयों की धोखाधड़ी कर चूना लगाया है। जिसकी शिकायत फरियादी ने संबंधित सिटी कोतवाली थाने में दर्ज करते हुए मीडिया को अपनी पूरी कहानी बताई है कि आखिर वे किस तरह इन लोगों से धोखाधड़ी का शिकार हुए।
दरअसल पूरा मामला ये है कि पहलवान सिंह कुशवाह प्रोपर्टी ब्रोकर निवासी बूढ़े बालाजी गुना और उसके दो साथी संजय दुबे, पकंज रावत ने गवाह के समक्ष एक अनुबंध पत्र सम्पादित किया जिसमें ग्राम पूछरी तहसील घाटीगांव जिला ग्वालियर में भूमि सर्वे क्र.201/1 रकवा 5.8520 हैक्टर सर्वे क्रमांक 175/5 रकवा 0.8360 हैक्टर तथा सर्वे क्र. 174/1 रकवा 1.6720 हैक्टर भूमि का जिसमें सात कृषकों लक्ष्मण जाटव, बलवंत, हाकिम सिंह, सोनू जाटव, गजराज सिंह, मानसिंह, मोहनलाल जाटव की शामिल भूमि होना बताया गया। इस अनुबंध पत्र के सम्पादन के बाद फरियादी देवेन्द्र जैन से दि. 07.02.2025 पांच लाख रूपया नगदी एवं पांच लाख रूपया चैक क्र. 065434 बैंक ऑफ महाराष्ट्र रूपये चैक के माध्यम से संजय दुबे पुत्र रघुवीर को अदा कर दिए, जो उनके एकाउन्ट नं. 60441638535 बैंक ऑफ महाराष्ट्र में से निकासी भी हो गये। उक्त अनुबंध पत्र की मियाद के अंदर ही संजय दुबे, पंकज रावत और पहलवानसिंह कुशवाह से उक्त भूमि की रजिस्ट्री के लिये सम्पर्क किया गया तो यह पिछले एक वर्ष से टालमटोल कर रहे है। अब तो इनके मन में बेईमानी आ गई और खुलेआम धमकियां दे रहे है कि तुम्हे जो दिखे सो कर लो हमारा पुलिस भी कुछ नही बिगाड़ सकती। जबकि खास बात ये भी है कि संजय दुबे ने शौदा किया था जिसका पैसा 10 लाख शब्दों में प्राप्त कर लिए और 7 फरवरी 2025 यह कहते हुए हस्ताक्षर कर दिए कि मेरा इस शौदे में कोई लेना देना नही है मैं ये सौंदा अपनी मर्जी से छोड़ रहा हूं। फिलहाल इस मामले में पीडि़त ने पुलिस से न्याय संगत कानूनी कार्यवाही की मांग की है जिसकी पुलिस जांच कर रही है
जिला गुना से व्यूरो चीफ गोलू सेन की रिपोर्ट