Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना भेलूपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वाहन चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP65CC2080) बरामद की है।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, मु.अ.सं. 0115/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना भेलूपुर से संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 फरवरी 2026 को लंका क्षेत्र के नगवा चौकी के पास पेट्रोल पंप के समीप आरोपी को दबोचा गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीश कुमार यादव (उम्र लगभग 31 वर्ष) पुत्र रामचंद्र यादव, निवासी ग्राम मतरी पोस्ट मथुरा, थाना मछलीशहर, जिला जौनपुर के रूप में हुई है।
क्या था मामला?
थाना भेलूपुर में एक आवेदक ने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (वाहन संख्या UP 65 CC 2080) अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद वाहन का चेचिस नंबर MBLHA10CAFHK25517 बताया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी ने किया। टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव, उपनिरीक्षक हिमांशु मिश्रा और कांस्टेबल सूरज कुमार भारती शामिल रहे।