सहारनपुर|एसएसपी अभिनंदन सिंह एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर बदमाशों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा अपनी पुलिस टीम सहित भिड़े बाईक सवार बदमाशों से,1 बदमाश घायलवस्था में गिरफ्तार,दूसरा भी काम्बिंग के दौरान हुआ गिरफ्तार यह बदमाश पशु व्यापारी से लूटपाट करने के बाद हुए थे फरार,घटना के 24 घंटे अंदर मुठभेड़ में दोनों बदमाश हुए गिरफ्तार पकड़े गए बदमाशों के कब्जे/मोके से 2 देशी तमंचे,4 जिंदा/2 खोखा कारतूस,लूटे गये 2,80,000 रूपये नकद एवम घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साईकिल हुई बरामद
एक पशु व्यापारी से लाखों रूपए की लूट करने के बाद बाईक सवार दोनो बदमाश को चैकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद हुए 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।जिनके कब्जे/मौके से लूट के लाखों रूपए,अवैध असहला एवम लूट की घटना में प्रयुक्त बाईक की गई बरामद।आपको बता दें,कि थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा अपनी पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपेंद्र शर्मा सहित भारी पुलिस बल के साथ कल रात गंगाली मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग कर रहे थे।इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव राजपुर में पशु व्यापारी से लूटपाट करने वाले अभियुक्त ग्राम गंगाली की तरफ से आ रहे है।पुलिस टीम ने गांव खंगाली के पास जाकर अपना मोर्चा सम्भाल लिया,कि अचानक तभी ग्राम गंगाली की तरफ से एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति सवार आते दिखाई दिये,जिन्हे टोर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया,तो दोनों व्यक्ति मोटर साईकिल को मोडकर भागने लगे,साहसिक पुलिस पार्टी द्वारा दोनों बदमाशों का पीछा गया,तो मोटर साईकिल सवार व्यक्तियों ने पुलिस को अपना पीछा करते देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने शुरू कर दिए।पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई,जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार/घायल अभियुक्त की पहचान शुभम पुत्र धनप्रकाश निवासी ग्राम लडवा थाना कोतवाली देहात के रुप में हुई।घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया है।अभियुक्त के कब्जे 1 तमंचा,2 जिंदा/1 खोखा कारतूस व लूटे गये 1,50,000/- रुपये नगद बरामद किये तथा 1 अन्य बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम चम्पावास थाना बेहट के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा,2 जिंदा/1 खोखा कारतूस तथा लूटे गये 1,30,000 रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साईकिल बरामद की गई। गिरफ्तार बदमाशों की अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़