दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य बघाडू के डीसीएफ कालोनी दुद्धी स्थित आवास पर रविवार शाम को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम व हिंदू भाइयों ने शिरकत की, जो सामाजिक सद्भाव की अनुपम मिसाल पेश करता है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम मनोहर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव, नसीर मिल्लत, सलीमुल्लाह खान, राजा बाबू, आशीष जायसवाल, आशीष गुप्ता, राकेश अग्रहरि, अभिनव जायसवाल, कुलभूषण पांडे, रमेश कुशवाहा, शाहिद समेत बड़ी संख्या में लोग इस रोजा इफ्तार में शामिल हुए। आयोजन में सभी ने मिलकर रमजान के पवित्र महीने की बधाई दी और एकता का संदेश दिया।