प्रेस नोट जनपद कुशीनगर थाना कोतवाली पडरौना
अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, नम्बर प्लेट बदलकर 01 अदद आयशर डीसीएम ट्रक में छिपाकर तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब चंडीगढ निर्मित (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 23 लाख रुपये) के साथ 01 शराब तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.03.2026 को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा 01 अदद आयशर ट्रक जिसका नम्बर प्लेट बदलकर व चेचिस नम्बर खुरचकर एक डीसीएम ट्रक में छिपाकर तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (डिस्काउंट प्रीमियम व्हिस्की अंग्रेजी शराब 45 पेटी प्रत्येक में 48 बोतल, प्रत्येक की धारिता 180 एमएल व ब्लू स्ट्रोक एक्सक्यूजिट व्हिस्की अंग्रेजी शराब 30 पेटी प्रत्येक में 48 बोतल, प्रत्येक बोतल की धारिता 180 एम.एल कुल 648 लीटर ) चंडीगढ निर्मित के साथ 01 नफर अभियुक्त प्रदीप ढाका पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम रसोडा थाना सदर झुंझनू जनपद झुंझनू राजस्थान को बांसी चौकी बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 152/2026 धारा 60/63/72 Ex Act 341(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछ-ताछ का विवरण-
पूछ-ताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोगो द्वारा पंजीब चंडीगढ से सस्ते दामो पर अंग्रेजी शराब खरीदकर एक आईशर डीसीएम ट्रक में जिसका नम्बर प्लेट बदलकर व चेचिस नम्बर खुरचकर डीसीएम के केबिन में बने गुप्त बाक्स में छिपाकर अवैध शराब को बिहार ले जाते है तथा उक्त शराब को आर्थिक भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिये बिहार राज्य में ऊंचे दामों पर बेंच देते है ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 152/2026 धारा 60/63/72 Ex Act 341(1) बीएनएस थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त-
प्रदीप ढाका पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम रसोडा थाना सदर झुंझनू जनपद झुंझनू राजस्थान
बरामदगी विवरण- (वाहन सहिंत कुल कीमत लगभग 24 लाख रुपये)
1. 30 पेटी ब्लू स्ट्रोक एक्सक्यूजिट व्हिस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 48 बोतल, प्रत्येक बोतल की धारिता 180 एम.एल (कीमत लगभग 01 लाख 80 हजार रूपये)
2. 45 पेटी डिस्काउंट प्रीमियम व्हिस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 48 बोतल, प्रत्येक की धारिता 180 एमएल (कीमत लगभग 02 लाख 20 हजार रूपये)
3. एक अदद आईशर डीसीएम ट्रक (UP78JN5957 नम्बर प्लेट बदला हुआ व चेचिस नं0 खुरचा हुआ) (कीमत लगभग 20 लाख रूपये)
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-
01. प्रभारी निरीक्षक श्री ओमप्रकाश तिवारी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
02. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार चौकी प्रभारी बांसी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
03. का0 चन्दन यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
04. का0 राजेश यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
05. का0 गोविन्द यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
राजेश सिंह