कटनी विजयराघवगढ़। बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए कामधेनु सेवा समिति द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से “सकोरा अभियान” की शुरुआत की गई। इस पुनीत अभियान की शुरुआत नगर के संकट मोचन मंदिर और शारदा देवी मंदिर से की गई, जहां समिति के सदस्यों ने सकोरे में पानी भरकर पक्षियों के लिए व्यवस्था की।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में प्यास से व्याकुल पक्षियों को राहत पहुंचाना है। इसके तहत नगर के विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के सकोरे रखकर उनमें नियमित रूप से पानी भरने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पक्षियों को गर्मी में पानी के लिए भटकना न पड़े।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष वसुधा मनीष मिश्रा एवं संकट मोचन मंदिर के पुजारी जी की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आरव अंबुज मिश्रा सहित सत्यम मिश्रा, आदर्श बड़गैयां, ओम पांडे, अभिषेक शर्मा, अभय शर्मा, हर्ष त्रिपाठी, वंशु खरे, अनुज गुप्ता एवं कामधेनु सेवा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे भी अपने घर, दुकान या आसपास किसी सुरक्षित स्थान पर पानी से भरा सकोरा रखें और इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट