प्रीतम यादव ब्यूरो चीफ कबीरधाम छत्तीसगढ़ इंडियन टीवी न्यूज़ नेशनल
कवर्धा। राज्य शासन महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह ई केवायसी का कार्य सीएससी सेंटर्स में किया जाएगा। यह कार्य 01 अप्रैल से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है।
ई-केवाईसी प्रारंभ करने से पूर्व सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) ऑपरेटरों को कार्य के संबंध में पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया है। हितग्राहियों का ई-केवाईसी उनके निवास के निकट स्थित सीएससी केंद्रों में कराया जाएगा, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। यह कार्य 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 के मध्य पूर्ण किया जाना है। ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क लेना प्रतिबंधित है।