राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत कैमोर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जमुवानी कला में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, गांजा और स्मैक के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी कैमोर निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा के नेतृत्व में 9-10 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात मुखबिर की सूचना पर टीम ने जमुवानी कला में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (36 वर्ष) निवासी जमुवानी कला बताया। आरोपी की निशानदेही पर एक कच्चे मकान की परछी में घास-फूस के पीछे छिपाकर रखे गए 14 कार्टून अवैध देशी शराब बरामद की गई।
जब्त शराब में कुल 700 पाव देशी प्लेन और मसाला शराब शामिल है, जिसकी कुल मात्रा 126 लीटर और अनुमानित कीमत 72 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह शराब खलवारा बाजार निवासी रोहित सिंह उर्फ पौहा द्वारा लाकर उसके घर में रखवाई गई थी। पुलिस ने रोहित सिंह को भी आरोपी बनाया है, जो फिलहाल फरार है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका