रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना|कलेक्टर एवं प्रभारी संभाग आयुक्त लोकेश कुमार जांगिड ने पोरसा जनपद पंचायत के सीईओ देवेंद्र जैन को गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया कि “महालक्ष्मी इंडस्ट्रीज” नामक फर्म, जो उनकी पत्नी कीर्ति गोयल जैन के नाम से पंजीकृत है, जनपद पंचायत क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों हेतु सामग्री आपूर्ति कर रही थी।
कार्यालयीन अभिलेखों की जांच के दौरान पाया गया कि वर्ष 2023 में उक्त फर्म को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम पंचायत रजौधा, रायपुर, धर्मगढ़, बरवाई, विजयगढ़, कुरैठा एवं कौथरकलां सहित अन्य पंचायतों में वेंडर के रूप में पंजीकृत किया गया था। इन पंचायतों द्वारा इस फर्म को कुल 14 लाख 92 हजार 702 रुपये का भुगतान किया गया।
बताया गया है कि यह पंजीयन विशेष रूप से 15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत कार्यों के लिए किया गया था। मामले को हितों के टकराव (कन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट) और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए यह कार्रवाई की गई है,,,,,