मुरझड़ क्षेत्र में बाघ की लगातार बढ़ती हलचल ने ग्रामीणों और राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले बाघ ने एक बैल का शिकार किया था, जिससे इलाके में पहले ही दहशत का माहौल बना हुआ था।
वहीं आज सुबह करीब 9 बजे ढोडी के पास राहगीरों को बाघ नजर आया, जिसे देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कार से सवार कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है। बाघ खुले क्षेत्र के पास नजर आया
राहगीरों में डर का माहौल
ग्रामीणों का मानना है कि बैल का शिकार करने के बाद बाघ अभी भी उसी इलाके में सक्रिय है, और भोजन के कारण वह आसपास ही मूवमेंट कर रहा है।
रिपोर्ट अनिल कातरे
लोकेशन, खैरलांजी, मुरझड़