सहारनपुर – स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल फोर्स के सहयोग से विभिन्न वार्डो में स्वच्छता गोष्ठियां आयोजित की गयी। स्कूली छात्राओं द्वारा जनजागरुकता रैली भी निकाली गयी और पोस्टर बनाकर लोगों को जागरुक किया गया। बच्चों को अपने घरों में पेड़-पौधों के लिए जैविक खाद तैयार करने हेतु होम कंपोस्टिंग की विधि भी समझाई गई ताकि वे अपने वातावरण को स्वच्छ और शुद्ध बनाए रखने में सहयोग दे सकें। स्कूलों के परिसर में पौधा रोपण भी किया गया।
नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आईईसी के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा की देख-रेख मे विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम सहारनपुर, द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं फोर्स के सहयोग से वार्ड नंबर 65 स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा वार्ड 46 स्थित श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न प्रकार के आकर्षक पोस्टर भी बनाए।
इसी कड़ी में वार्ड संख्या 29, बेरी बाग में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को साफ सफाई एवं कूड़ा कचरा निगम के कर्मचारी को देने के लिए प्रेरित किया गया। जबकि वार्ड संख्या 05, सड़क दूधली में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत एमएम इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। वार्ड संख्या 07, जाटव नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत एक बैठक आयोजित कर होम कंपोस्टर, किचन गार्डन एवं गार्डनिंग से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उक्त कार्यक्रमों में राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रीति, श्रीभूतेश्वर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नेत्रपाल सिं तथा सभी शिक्षकगण, निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक परमानंद, सफाई निरीक्षक अमर ज्योति, वार्डो के पार्षद, फोर्स के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मौहम्मद अर्श, के अलावा वालंटियर्स एवं सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे ।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़