राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनकेजे पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान हिरवारा और दुर्गा चौक खिरहनी में चेकपॉइंट लगाकर सघन वाहन जांच की गई।
अभियान के तहत पुलिस टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता समझाई और सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर जागरूक किया। वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती भी दिखाई गई।
एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
जांच के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा लगभग दो दर्जन वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। हेलमेट न केवल आपकी सुरक्षा करता है, बल्कि आपके परिवार को भी बड़ी परेशानी से बचाता है।