रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय
जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीटा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहाँ खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कटीले तारों में करंट प्रवाहित होने से तीन मवेशियों की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार भीटा गांव में एक खेत की मेड़ पर मवेशियों को अंदर आने से रोकने के लिए कटीले तार लगाए गए थे।अज्ञात कारणों से इन तारों में विद्युत करंट उतर आया।जब मवेशी इन तारों के संपर्क में आए तो वे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही तीनों मवेशियों की मृत्यु हो गई।
मौके पर पहुंचे कनिष्ठ अभियंता
घटना की सूचना मिलते ही विद्युत वितरण केंद्र गुढ़ के कनिष्ठ अभियंता रमाशंकर पाठक अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए।कनिष्ठ अभियंता रमाशंकर पाठक द्वारा इस घटना की आधिकारिक सूचना गुढ़ पुलिस को दे दी गई है।पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। विद्युत विभाग और पुलिस प्रशासन इस बात की जांच कर रहे हैं कि तारों में करंट कैसे पहुँचा और इसमें किसकी लापरवाही है।