INDIAN TV NEWS के लिए डा शाहनवाज मुरादाबाद मण्डल प्रभारी की रिपोर्ट
(बिजनौर) जनपद के नजीबाबाद विकास खंड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पीड़ित महिला ने भरी पंचायत में पंचायत सचिव को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने के नाम पर उससे कथित तौर पर रिश्वत ली थी। महिला का कहना है कि पैसे देने के बावजूद उसे आवास का लाभ नहीं मिला और उसे लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर लगवाए जा रहे थे।
मंगलवार को एक बैठक के दौरान जब महिला का धैर्य जवाब दे गया, तो उसने पंचायत सचिव के पास जाकर विरोध दर्ज कराया और बहस के बीच अचानक उसे थप्पड़ जड़ दिया।
घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला काफी आक्रोशित है और सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। पंचायत सचिव ने इस मामले में महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।
वहीं, जिला प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं